Showing posts with label राम जी एक ही है. Show all posts
Showing posts with label राम जी एक ही है. Show all posts

Tuesday, 25 April 2017

राम जी एक ही है

.बहुत ही ज्ञानवर्धक लेख जरूर पढें!

-----------------------------------------------------

अपनी प्रतिष्ठा का बहुत अच्छे से
ख़्याल रखें
क्योंकि यही है जिसकी उम्र
आप से ज़्यादा है l
-----------------------------------------------------


एक बार किसी ने कबीर जी को पूछा
 "किसको भज रहे हो जी?"
कबीर जी ने कहा" राम जी को"

फिर उसने पूछा "कौन से राम को?"

उसने कहा "मैंने सुना है राम तो कई हैं।

एक राम अवधेश कुमारा,
एक राम दसरथ कर बेटा ,
एक राम घट घट में लेटा,
एक राम है जगत पसारा
और एक राम है सभी से न्यारा।"

तो कबीर साहिब को हंसी आ गई और कबीर साहिब थोड़ा टेढ़ा बोल देते थे, दिल पर चुभ जाये ऐसी बात।
तो उन्होंने कहा -
"तुम्हारी दृष्टि में राम चार है तो मेरी दृष्टि में तुम्हारे बाप भी चार है।"

व्यक्ति को गुस्सा आया और बोला की महाराज ऐसे कैसे बोल रहे हो।

तो कबीर जी बोले की भाई क्रोद्ध मत करो । मैं तुम्हे चारो गिना देता हूँ:

एक बाप तेरे चाचा को भाई,
एक बाप तेरे दादा को जायो
एक बाप तेरे नाना को जवाई
एक बाप तेरे फूफा को सालो।

तो उस आदमी ने कहा महाराज ये तो चारो एक ही है।
तब कबीर साहिब बोले जैसे ये चारों एक है, वैसे ही राम भी एक ही है:
सोई राम अवधेश का राजा
सोई राम दसरथ कर बेटा
सोई राम घट घट में लेटा
सोई राम है जगत पसारा
सोई राम है सभी से न्यारा।

अतः राम एक ही है।

         नारायण नारायण